
में 25 अप्रैल को हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने .32 बोर पिस्टल से आकाश, मनीष और अमनदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना के बाद से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने ढाकर रोड पर घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया, जबकि एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
