वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के भुल्लनपुर पीएसी के समीप बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार विरभानपुर, राजातालाब निवासी ननकू पटेल (26 वर्ष) बिजली ठीक करने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में चिंता का माहौल है।
