यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरी लालपुर-पांडेयपुर पुलिस,अतिक्रमण हटवाकर की वाहन चेकिंग

वाराणसी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार, 21 सितंबर को थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने सघन अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चलाए गए अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया, जिससे आवागमन बाधित न हो। इसके साथ ही शराब के ठेकों और संदिग्ध शराब अड्डों पर आकस्मिक दबिश देकर जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों का चालान किया गया। पुलिस टीम ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस के अनुसार, नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

TOP

You cannot copy content of this page