दशहरा कार्यक्रम को लेकर रूपक का अंतिम रिहर्सल पूरा, 20 अक्टूबर को होगा फाइनल कार्यक्रम

वाराणसी। दशहरा के मुख्य पर्व पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर रूपक की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार को संस्थान परिसर के हाल में रूपक का अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकारों और पात्रों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं का अभ्यास किया।

रूपक की पूरी व्यवस्था निदेशक एसडी सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। उनके सहयोगी सहायक निदेशक राजन श्रीवास्तव, श्रीमती मीना साहनी, अशोक झा ग्रुप लीडर तथा मॉनिटर रिया झा तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, जिन पात्रों का प्रशिक्षण अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है, उन्हें प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सभी पात्रों को उनकी भूमिकाओं, संवाद और मंचीय प्रस्तुति के लिए पूरी तरह तैयार करना है।

तैयारियों के अगले चरण में 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से स्टेडियम में फील्ड रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे दशहरा के मुख्य पर्व के अवसर पर रूपक का फाइनल कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने की बात कही है।

TOP

You cannot copy content of this page