मनीष हत्याकांड के दो इनामी शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

वाराणसी में चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गोमती जोन पुलिस ने सोमवार को फूलपुर थाना और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों और के कठिराव खरका गांव के पास एक जर्जर ईंट-भट्टे में छिपे होने की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को पैर में गोली मारकर काबू किया। मौके से दो .315 बोर के तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि 26 अप्रैल 2026 को घमहापुर में एक मामूली सड़क हादसे के बाद भीड़ ने चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी। गोमती जोन की डीसीपी , जिन्हें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता है, ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।

इस पूरे ऑपरेशन को डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी के निर्देशन में अंजाम दिया गया। फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह की टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए इस कार्रवाई को सफल बनाया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है, वहीं पीड़ित परिवार को भी न्याय की उम्मीद जगी है। फिलहाल दोनों आरोपियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

TOP

You cannot copy content of this page