ताज सजे, जिम्मेदारियां मिलीं: श्री एकेडमी में अलंकरण समारोह में गूंजा नेतृत्व और अनुशासन का संकल्प

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यबोध की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्वों से अलंकृत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय रहे। विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय के प्रबंधक श्री अजेय कुमार पाण्डेय, श्री एकेडमी पसहीं कलां शाखा के प्रधानाचार्य उमा शंकर सिंह तथा रॉबर्ट्सगंज शाखा के प्रधानाचार्य जी.एन. गोस्वामी उपस्थित रहे।

समारोह में विकाल सोनकर को प्रधान छात्र और प्रस्तुति दीक्षित को प्रधान छात्रा बनाया गया। वहीं आरुष मिश्रा को उप प्रधान छात्र तथा दीपा गुप्ता को उप प्रधान छात्रा का दायित्व सौंपा गया।

इसके अलावा आजाद हाउस के प्रधान आदित्य चौबे, मंगल हाउस के प्रधान फैयाज खान, बोस हाउस के प्रधान पियाशू सिंह पटेल और भगत हाउस के प्रधान वेदांत सिंह चुने गए। हाउस के उप प्रधान के रूप में गोल्डी साहू, शाक्षी केसरी, दिव्या जायसवाल, प्रिया सिंह पटेल को जिम्मेदारी मिली।

चांद सिद्दीकी को स्पोर्ट्स कैप्टन, सत्यम पाण्डेय एवं योशा सिंह को डिसिप्लिन कैप्टन, प्रशंसा पाठक को कल्चरल हेड तथा राजनंदनी और प्रीति चौबे को हेल्थ एवं हाइजीन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही सभी कक्षाओं के मॉनिटर एवं वालंटियर भी चयनित किए गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं मूल्यों को बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें।

कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक सलाहकार श्रीमती प्रियंका पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर नीलम त्रिपाठी, रिया जायसवाल, सोनी अग्रहरी, प्रियंका यादव, मधु सोनकर, शाक्षी जायसवाल, ऐश्वर्या मिश्रा, अंशू मिश्रा, निकिता पाठक, नवनीत पाण्डेय, अतुल पटेल, गणेश सिंह, विशाखा मिश्रा, रिया पाठक, रेनू विश्वकर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page