
रेनुकूट, सोनभद्र | श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रधान कार्यालय अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान, क्रीं कुण्ड शीवाला, वाराणसी के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम जी के निर्देशन मे रेनुकूट शाखा द्वारा परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के बताए 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को आश्रम प्रांगण में “मच्छरदानी वितरण समारोह एवं भण्डारा” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 बजे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच 250 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। साथ ही सभी लाभार्थियों को भरपेट भोजन कराया गया। आयोजन का उद्देश्य मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर रेनुकूट आश्रम के व्यवस्थापक, काली मंदिर के व्यवस्थापक एवं म्योरपुर आश्रम स्कूल के व्यवस्थापक सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रुप से रेणुकुट की पुर्व चेयर मैन निशा सिह,म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिह,लाल बहादुर सिह,प्रमोद सिह,मदन मोहन,धन्नजय जी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा कीनाराम जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए संस्था निरंतर मानव सेवा के कार्य करती रहती है।
