मरदह (गाजीपुर) काशीवार्ता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में बीती रात्रि में कमरे में जमीन पर सो रही कक्षा तीन की छात्रा शिवानी बिन्द उम्र 7 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गयी। सर्पदंश के बाद उसे अचेतावस्था में उपचार हेतु मऊ स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया वहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। सात बहनों में सबसे छोटी शिवानी कक्षा सात की छात्रा थी। रात्रि में परिजनों के साथ छत पर सो रही थी। उसी दौरान बरसात आने पर छत से सभी लोग नीचे आ गए। शिवानी नीचे आकर कमरे में जमीन पर रखे बिस्तर पर सो गयी। देर रात्रि में उसे सर्प ने काट लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल उपचार हेतु मऊ स्थित सदर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
सर्पदंश से बच्ची की मौत
