गाजीपुर सिटी स्टेशन को मिलेगी नई पहचान! DRM आशीष जैन ने अमृत भारत योजना की प्रगति परखी, रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में कई आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ

वाराणसी/गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने बुधवार को औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेलखंड का विंडो निरीक्षण कर विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद DRM ने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान (ZRTI), गाजीपुर का दौरा किया। संस्थान की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं के लिए नव विकसित मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही डिजिटल डिस्प्ले सूचना बोर्ड, गार्ड उपकरण कक्ष, स्टेशन मास्टर मॉडल कक्ष के आधुनिक उपकरणों तथा प्रशिक्षुओं के लिए आरओ आधारित शुद्ध पेयजल सुविधा का भी शुभारंभ किया।

इससे पहले उन्होंने सैयद भीतरी-तराव के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 4-सी का संरक्षा निरीक्षण किया, गेटमैन से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद तराव स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा उपकरणों, परिचालन व्यवस्था, रखरखाव और साफ-सफाई का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी, ZRTI के प्राचार्य तथा रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page