पीएमएस संघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत आठ चिकित्सकों ने भरा पर्चा

नाम वापसी आज, कल जारी होगी वैध प्रत्याशियों की सूची, 9 सितंबर को होगा मतदान

वाराणसी (काशीवार्ता)। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) वाराणसी शाखा के द्विवर्षीय चुनाव वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.पी. सिंह द्वारा नामित चुनाव अधिकारी डॉ. संजय राय के समक्ष सीएमओ कार्यालय में अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए पीएमएस के चिकित्सा अधिकारियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन नामांकन करने वाले चिकित्सकों में डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह, डॉ. सारिका राय, डॉ. अमित सिंह, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. अतुल सिंह एवं डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी शामिल रहे। चुनाव को लेकर चिकित्सा अधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि 3 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इसके बाद इसी दिन विभिन्न पदों के लिए वैध एवं अधिकृत प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यदि किसी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं, तो 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें नाम वापसी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची पर टिकी हैं।

TOP

You cannot copy content of this page