वाराणसी-(काशीवार्ता)-लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर के रहने वाले संतोष कुमार राय बीते 24 अप्रैल को रवींद्ररी से अपनी स्कूटी ई रिक्शा पर लाद कर सुंदरपुर सर्विस सेंटर देने के लिए निकले थे।सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास पहुंचने पर ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण रुक गए थे। इस दौरान ई रिक्शा चालक स्कूटी लदी ई रिक्शा लेकर भाग गया।जिसकी शिकायत सुंदरपुर चौकी और चितईपुर थाने पर संतोष ने किया,लेकिन पुलिसकर्मी जांच करने की बात कहते हुए मामले को दबाने में लगें। इस मामले की शिकायत संतोष ने एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार से लिया।एसीपी भेलपुर के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ स्कूटी गायब करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
