बीच गंगा फेल हुआ नाव का इंजन, यात्रियों में मचा हड़कंप

वाराणसी- अस्सी घाट के सामने गंगा पार की है नमो घाट से रविदास घाट तक जा रही यात्रियों से भरी एक नाव का इंजन अचानक से फेल हो गया ऐसे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई कड़ी मशक्कत के बाद नाविक ने नाव को गंगा पार किनारे ले जाने की बखूबी कोशिश की लेकिन नाव बिना इंजन कहा जाने वाली थी। ऐसे इसकी सूचना जल पुलिस और एनडीआरएफ को दी गई । इस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम पहुंची और रेस्क्यू कर यात्रियों को बचाया। अब सवाल यह है कि यदि जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तत्परता नहीं दिखाती तो क्या होता ? यदि कोई बड़ा हादसा होता तो गलती किसकी रहती।

TOP

You cannot copy content of this page