
सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व, घाटों पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब
वाराणसी -लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठोर व्रत में व्रती महिलाएं पूरे नियम-निष्ठा के साथ छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना करेंगी। आज के दिन व्रती गंगा स्नान कर नए वस्त्र धारण कर चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसी के साथ 36 घंटे के महाव्रत की शुरुआत हो जाएगी। चार दिन का कार्यक्रम
1. आज – नहाय खाय: व्रत की शुरुआत, सात्विक भोजन
2. कल – खरना: दिन भर निर्जला व्रत, शाम को खीर-रोटी का महाप्रसाद
3. परसों – संध्या अर्घ्य: डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य
4. चौथा दिन – उषा अर्घ्य: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पारण और समापन
प्रशासन ने सभी छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा और लाइटिंग की व्यवस्था पूरी कर ली है। बाजारों में टोकरी, सूप, नारियल और फलों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।इस महापर्व को लेकर बिहार-यूपी समेत पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
