गांधी-शास्त्री जयंती पर वरुणा जोन पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, दिलाई स्वच्छता की शपथ

वाराणसी-गांधी और शास्त्री जयंती पर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ईमानदारी से कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और कार्यस्थल व आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

TOP

You cannot copy content of this page