गुरु पूर्णिमा पर चाक-चौबंद सुरक्षा! एसपी आकाश पटेल ने आश्रम पहुंचकर संभाली कमान, तैयारियों का लिया जायजा

पड़ाव, चंदौली। गुरु पूर्णिमा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार को पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश और निकास मार्ग का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात संचालन और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

TOP

You cannot copy content of this page