वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा का जलस्तर सामान्य होने के बाद गंगा आरती अपने मूल स्थान पर पुनः शुरू हो गई है।बुधवार को भी मां गंगा की भव्य आरती के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।आरती संपन्न होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट से बाहर निकलने के दौरान भीड़ का दबाव बढ़ गया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद रहकर भीड़ की आवाजाही को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की व्यवस्था संभाली।पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे,ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
आस्था के इस विशाल जनसमूह के बीच पुलिस की मुस्तैदी और बेहतर भीड़ प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से अहम रहा।
