
वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एयर शो के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने आज जनपद चंदौली में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
1. जयपुरिया स्कूल मुगलसराय में ब्रीफिंग: एसपी चंदौली आकाश पटेल और डीएम चंद्रमोहन गर्ग की मौजूदगी में ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने, सतर्कता और आपसी समन्वय के निर्देश दिए गए। बहादुरपुर घाट और वॉच टावर का निरीक्षण घाटों की सुरक्षा व्यवस्था देखी, वॉच टावर का जायजा लिया। तैनात जवानों को निरंतर निगरानी और संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश। अनिल बाबा आश्रम पड़ाव कंट्रोल रूम कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था चेक की, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और विभिन्न ड्यूटी स्थलों के बीच समन्वय बनाए रखने को कहा। डीआईजी ने एयर शो के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
