मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत 10 दिवसीय विशेष अभियान सम्पन्न

वाराणसी-(काशीवार्ता)-अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11.10.2026 से 20.10.2026 तक मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 773 स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 92,247 महिलाओं/बालिकाओं को शासन की योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा 96,725 प्रचार सामग्री वितरित की गई। 655 ग्राम/वार्ड में चौपाल लगा कर 40,066 महिलाओं को जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम द्वारा 1358 स्थानों पर चेकिंग कर 15,056 व्यक्तियों को चेक किया गया, 4172 को चेतावनी दी गई, 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। स्टंटबाजी के विरुद्ध 692 स्थानों पर 8180 वाहनों की चेकिंग कर 762 का चालान, 35 को सीज किया गया। प्राइवेट वाहनों के सत्यापन में 3951 ई-रिक्शा, 1026 ओला/उबर व 2016 प्राइवेट टैक्सी चेक की गई।
अभियान की शुरुआत कोतवाली से गोदौलिया चौराहा तक भव्य पैदल मार्च से हुई, जिसमें प्रशासन, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की महिला अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

TOP

You cannot copy content of this page