भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम दिखाएगी करतब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी-(काशीवार्ता)- काशी के लोगों के लिए दीपावली से पहले बड़ा तोहफा। 22 अक्टूबर से वाराणसी के आसमान में भव्य एयर शो का आयोजन होने जा रहा है। नमो घाट से लेकर भैसासुर घाट तक इसकी जोर-शोर से तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना की मशहूर सूर्य किरण एरोबेटिक टीम गंगा के ऊपर हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। घाटों पर इसके लिए विशेष व्यूइंग प्वाइंट और मंच बनाए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें घाट पर तैनात रहेंगी। एयर शो को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग गंगा किनारे इस नजारे को देखने पहुंचेंगे।
