KashiVarta

बरेका के रोहित यादव ने जीता कांस्य पदक

वाराणसी(काशीवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना के विद्युत विभाग में कार्यरत रोहित यादव ने 30 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक बेंगलुरु में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 63वां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप – 2024 में भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नाम-चीन…

Read More

बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर में इकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वाराणसी– काशीवार्ता।मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोरकला मनकईया गाँव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें घर के इकलौते पुत्र की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब 22 वर्षीय रोहित कुमार गौंड, जो रोहनिया के जगतपुर स्थित दूध की फैक्ट्री में काम करता था, अपने काम से लौट रहा था। मिर्जामुराद के…

Read More

जिलाधिकारी एस०राजलिंगम ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं

जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश वाराणसी। जिलाधिकारी एस०राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित अधिकारियों को शासन के मन्सानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया ।उन्होंने…

Read More

बगीचे में आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

घटनास्थल पर पहुँची पुलिस व फोरेंसिक टीम वाराणसी -( काशीवार्ता)-राजातालाब स्थानीय थाना अंतर्गत कचहरिया गांव में सोमवार की भोर में आम के बगीचे में लगभग 32 वर्षीय कैलाश पटेल नामक युवक आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल घटना की सूचना पाकर…

Read More

नये वाटर/सीवर कनेक्शन प्राप्त करने हेतु घर बैठे करें आनलाइन आवेदन, प्राप्त करें कार्यवाही की जानकारी

वाराणसी(काशीवार्ता)।नगर निगम, वाराणसी द्वारा नगर क्षेत्र में रहने वाले भवन स्वामियों के लिए सूचना दी जाती है कि जिन भवनों में पानी या सीवर कनेक्शन नहीं है, वे अब घर बैठे आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदनकर्ता को http://e-nagarsewaup.gov.in/onlinepay/ पोर्टल के लॉगिन पेज पर जाकर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करना होगा और अपना…

Read More

अयोध्या में आठ माह में ढाई करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

काशीवार्ता न्यूज़।अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले आठ महीनों में अयोध्या में ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। इनमें से रोजाना औसतन 70 हजार से 90 हजार भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा…

Read More

काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को ग्लोबल यूनिवर्सिटी आफ बोस्टन ने दी डॉक्टरेट की उपाधि

वाराणसी (काशीवार्ता)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व अधिवक्ता राहुल राज को ग्लोबल यूनिवर्सिटी आफ बोस्टन अमेरिका द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। राहुल को जातिवाद, छुआछूत एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया गया है। ग्लोबल यूनिवर्सिटी आफ बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा यह…

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं और मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न

वाराणसी(काशीवार्ता)। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस, ई-ऑफिस, निर्वाचन, कोर्ट केस, आवास योजना (ग्रामीण), डिजिटल क्रॉप सर्वे, जल जीवन मिशन, और जल निगम (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्वाचन कार्यों की समीक्षा के दौरान मतदाता…

Read More

ऑस्ट्रेलिया से लौटी महिला क्रिकेटर शिप्रा व कोच हुए सम्मानित

वाराणसी (काशीवार्ता)। स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फार फीजिकली चैलेन्जड के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी व स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही शिप्रा गिरी व उनके कोच अजय सिंह यादव को अंग वस्त्रम पहनाकर बैट बाॅल देकर सम्मानित किया। शिप्रा को…

Read More

प्रेमचंद का साहित्य एक सामाजिक सांस्कृतिक दस्तावेज

वाराणसी (काशीवार्ता)। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही द्वारा कहानी सांसारिक प्रेम और देश-प्रेम का पाठन संयुक्त आयुक्त डाॅ.शमशेर जमदग्नि द्वारा किया गया। संस्था के संरक्षक श्रद्धानन्द ने कहा कि प्रेमचंद की साहित्य एक सामाजिक सांस्कृतिक दस्तावेज है। इसमें उस दौर के समाजसुधार आन्दोलनों, स्वाधीनता संग्राम तथा प्रगतिवादी आन्दोलनों के सामाजिक प्रभावों का स्पष्ट चित्रण दिखलाई…

Read More
TOP

You cannot copy content of this page