हेरिटेज आईएमएस में एक दिन में 7 सफल हार्ट सर्जरी, पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

वाराणसी (काशीवार्ता)। हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल, भदवर ने हृदय शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने एक दिन में चार हार्ट सर्जरी करने के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बुधवार को एक ही दिन में सात सफल हार्ट सर्जरी कीं।

इनमें पांच कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग (सीएबीजी) यानी बाईपास सर्जरी और दो वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी शामिल हैं। सभी सर्जरी अनुभवी सर्जन डॉ. मयंक जादोन और उनकी टीम के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

अस्पताल के अनुसार, विशेष बात यह रही कि सभी सातों मरीजों की रिकवरी संतोषजनक रही। ऑपरेशन के पांचवें दिन सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।

यह उपलब्धि हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल की मेडिकल एवं नर्सिंग टीम के समर्पण, कुशलता और बेहतर समन्वय को दर्शाती है। एक ही दिन में सात सफल हार्ट सर्जरी कर अस्पताल ने अपनी चिकित्सा सेवाओं में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

TOP

You cannot copy content of this page