प्रधानमंत्री जन धन योजना के 12 वर्ष पूरे, वित्तीय समावेशन की दिशा में अहम पड़ाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। देश में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने और आम नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2014 को इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक परिवार को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और जरूरतमंद लोगों तक वित्तीय सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना था। इसके तहत शून्य बैलेंस पर बैंक खाता खोलने, रुपे डेबिट कार्ड, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। जन धन योजना ने विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित वर्गों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार के अनुसार, इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने और वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने में भी मदद मिली है।

TOP

You cannot copy content of this page