ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी और 1 साल की बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल

लोहता। थाना क्षेत्र के महमूदपुर रेलवे फाटक के पास पोल संख्या 777/20 के निकट कल रात लगभग 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान प्रेमचन्द्र पटेल पुत्र नन्दलाल पटेल, निवासी मंगलपुर, थाना लोहता के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 27 वर्ष थी। मृतक अपनी पत्नी सुमन पटेल और 1 वर्षीय पुत्री मोनिका के साथ रहता था। घटना की सूचना मिलते ही लोहता थाने के उपनिरीक्षक रवि गोंड मय हमराह मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक के भाई रवि पटेल मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि प्रेमचन्द्र शाम से ही घर से बिना बताए निकला था। सूचना पर मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले की जांच जीआरपी कर रही है।

TOP

You cannot copy content of this page