इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, महिला पर IT एक्ट के तहत मुकदमा

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियाना (हनुमान फाटक) निवासी एक महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर कथित रूप से वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता शालिनी गुप्ता, पत्नी अविनाश सेठ ने आदमपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शारदा थापा ने उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित किए, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई और उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर आदमपुर पुलिस ने आरोपी शारदा थापा के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह धारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित है।

थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TOP

You cannot copy content of this page