गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को कैबिनेट मंजूरी, भाजपा महानगर कार्यालय में जश्न

वाराणसी। गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट को मिठाई अर्पित कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान “मोदी जी जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर काशी के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा वाराणसी के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी आधुनिक विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति काशीवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित प्रेम कपूर, मनीष कपूर, नवीन कपूर, विद्यासागर राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, निर्मला सिंह पटेल, अखिलेंद्र सिंह सनी, प्रमील पांडेय, अजय गुप्ता, रजत जायसवाल, मधुप सिंह, विनोद गुप्ता, वैभव उपाध्याय, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, अनिल उपाध्याय, राकेश जायसवाल, विनय सिंह, अमित श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, तिरुपति मिश्रा, हीरा यादव, मनोज सोनकर, कुसुम सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, सपना सिंह, दीपक राय, राजेंद्र सिंह पटेल, शालिनी यादव, विभव सिंह, जेपी सिंह, अनुपम गुप्ता, योगेश वर्मा, साधना वेदांती, साधना पांडेय, डॉ. रचना अग्रवाल, अशोक यादव, पंकज चतुर्वेदी, अवनीश सुयश अग्रवाल, विवेक पांडेय, दीपक सेठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page