बनारस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 8 की ओर वाहन पार्किंग अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों को प्लेटफॉर्म 1 की तरफ मिलेगी सुविधा

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यों के चलते बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 की ओर स्थित वाहन पार्किंग को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत दोपहिया वाहनों की पार्किंग 28 अक्टूबर से और तीन एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग 30 अक्टूबर 2026 से बंद रहेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, पार्किंग बंद रहने की अवधि में यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। यात्रियों और आमजन से निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने तथा व्यवस्था के सुचारु संचालन में रेल प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 से प्लेटफॉर्म नंबर 8 की ओर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।

TOP

You cannot copy content of this page