
वाराणसी-बनारस में भारतीय जनता पार्टी को दोहरा झटका लग सकता है। वाराणसी खण्ड स्नातक MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा पहले और दूसरे राउंड की गिनती में आगे चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पहले राउंड में आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह से करीब 3 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। अगर यही बढ़त आखिरी तक बनी रहती है, तो यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित होगी।
इससे पहले शिक्षक सीट पर भी सपा की जीत
गौरतलब है कि इससे पहले वाराणसी खण्ड शिक्षक सीट पर भी सपा ने कब्जा जमाया था। सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने बीजेपी समर्थित प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्र को करीब 5 हजार वोटों से हराकर अपना दबदबा कायम रखा था।अब अगर स्नातक सीट भी सपा के खाते में जाती है तो काशी में बीजेपी के लिए यह दोहरी हार होगी, जिसे 2027 से पहले एक बड़े सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
