
वाराणसी-(काशीवार्ता)-सारनाथ पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक जोड़ी पायल, चांदी की चेन, पेचकस, लोहे की संबल व 4000 रुपये नकद बरामद किया है।थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद बैरूल इस्लाम (45) व मोहम्मद शफीकुल इस्लाम मुन्ना (41) दोनों निवासी चपाय नवाबगंज, बांग्लादेश हैं। दोनों को फरीदपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। अमनपुरी कॉलोनी निवासी अबुलैश अहमद ने घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा गया। टीम में चौकी इंचार्ज पुराना पुल विपिन कुमार पांडे शामिल रहे।
