वाराणसी-(काशीवार्ता)-रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी अंतर्गत अरविंद कुमार के घर गांधी नगर वार्ड नं 1 में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। घर से नकदी सहित हजारों रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर गंगापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने की जरूरत है।
