वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पीछे स्थित गणेश मंदिर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चारपहिया वाहन चला रहे चालक का पैर अचानक ब्रेक की जगह एक्सलेटर पर पड़ गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान के शटर में जा घुसी। इसके बाद वाहन वहां खड़ी साइकिल से टकरा गया, जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर निवासी सयोग पटेल अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और शम्भू विश्वकर्मा की दुकान के शटर में जा टकराया। घटना के समय आसपास अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
