
वाराणसी, 20 मई 2026।
91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-281) के पांचवें दिन कैडेटों के लिए विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप में सुबह ड्रिल, क्लास फायरिंग प्रतियोगिता तथा विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को मैप रीडिंग, वीर योद्धाओं के प्रेरणादायक प्रसंग, ट्रैफिक कंट्रोल, कैरियर गाइडेंस तथा प्वाइंट .22 रायफल को खोलने एवं जोड़ने की तकनीकी जानकारी दी गई।
कैंप के एडम ऑफिसर कर्नल एस. पूनिया ने बताया कि कैंप में कैडेटों के नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं को एक जिम्मेदार, मजबूत एवं विकसित नागरिक बनाना है।
इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस वाराणसी के एसआई ट्रैफिक द्वारा कैडेटों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं 91 यूपी बटालियन के कैडेटों एवं पीआई स्टाफ द्वारा रक्तदान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।
कैंप में युवाओं के अंदर राष्ट्रप्रेम, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें मौसम एवं विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 15 मई से 24 मई तक संचालित होगा।
इस दौरान एओ कर्नल सुखबीर पूनिया, कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा, कैप्टन कामेश सिंह, चीफ ऑफिसर अशोक त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट हवलदार यादव, सेकेंड ऑफिसर सचिन सिंह यादव, सूबेदार मेजर जे.बी. थापा, ट्रेनिंग जेसीओ भूपेंद्र सिंह, बीएचएम भरत, मिलन थापा, सूबेदार चंद्रशेखर, हवलदार संजय कुशवाहा, नायब सूबेदार मिलन थापा, ओम गुरुंग सहित बटालियन के समस्त पीआई एवं सिविल स्टाफ उपस्थित रहे।
