पुलिस आयुक्त द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने कैम्प कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल हेतु पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए । इस अवसर पर वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं मानवीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति द्वारा मानवता को दिया गया अमूल्य उपहार हैं । उन्होंने बताया कि खुले क्षेत्र की तुलना में किसी विकसित वृक्ष की छाया में तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर अनुभव किया जा सकता है, जो वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच वृक्षों की उपयोगिता को दर्शाता है। वृक्ष न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, वर्षा चक्र को प्रभावित करने, भू-जल संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों की जड़ें भूस्खलन की घटनाओं को कम करने में सहायक होती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में वृक्ष प्रदूषण नियंत्रण एवं तापमान संतुलन के प्रभावी माध्यम हैं। अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन सहित कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त पुलिस कार्यालयों, थानों, पुलिस चौकियों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।
आमजन से भी इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण की मजबूत नींव रखी जा सकती है। पुलिस आयुक्त ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कैम्प कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु जनभागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, भूमि क्षरण एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी समाधान वृक्षारोपण में निहित है और यह अभियान प्रकृति के प्रति कृतज्ञता तथा आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वृक्ष न केवल शुद्ध ऑक्सीजन एवं छाया प्रदान करते हैं, बल्कि तापमान नियंत्रित करने, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, भू-जल संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन सहित कमिश्नरेट के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों, चौकियों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण किया गया। पुलिस आयुक्त ने लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा आमजन से भी अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

TOP

You cannot copy content of this page