न्यूरोसिटी हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों के भ्रम का हुआ समाधान, परिजनों ने शिकायत ली वापस

वाराणसी। दि न्यूरोसिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के उपचार को लेकर पूर्व में उठे विवाद और शिकायत का अब आपसी बातचीत के जरिए समाधान होने का दावा किया गया है। मरीज के परिजन मंगल यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व में की गई शिकायत को समाप्त एवं निस्तारित किए जाने का अनुरोध किया है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी बालमुकुंद यादव 8 जुलाई 2026 को उपचार के लिए दि न्यूरोसिटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उपचार के दौरान मरीज के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच इलाज के दौरान कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद परिजन की ओर से संबंधित आधिकारिक पोर्टल समेत अन्य माध्यमों पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अब शिकायतकर्ता का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत के माध्यम से सभी मतभेद दूर हो गए हैं। वर्तमान में उन्हें अस्पताल, चिकित्सकों अथवा कर्मचारियों से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। इसी आधार पर उन्होंने पूर्व में दर्ज शिकायत को समाप्त अथवा निस्तारित मानने का अनुरोध किया है।

प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी मरीज बालमुकुंद यादव या उनके परिजनों के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। मरीज के उपचार के दौरान जिस दवा के दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इससे मरीज को किसी प्रकार की समस्या अथवा प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ।

शिकायतकर्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया है कि आपसी सहमति से विवाद समाप्त होने के बाद पूर्व में दर्ज शिकायत को निस्तारित करने की कार्रवाई की जाए। प्रार्थना पत्र 12 अगस्त 2026 को दिया गया है।

TOP

You cannot copy content of this page