आधी रात गूंजीं चीखें… घाट पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित भैसासुर घाट पर शुक्रवार देर रात मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि आठ से दस युवकों के समूह ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बैट और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित नीरज साहनी उर्फ दुर्गा, पुत्र छेदी साहनी, निवासी भरद्वाजी टोला, किसी तरह जान बचाकर आदमपुर थाने पहुंचा और तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक का चिकित्सकीय परीक्षण मंडलीय अस्पताल में कराया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

TOP

You cannot copy content of this page