पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में ढेर

पुलवामा आतंकी हमले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पुलवामा हमले के कथित मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक हमजा बुरहान लंबे समय से पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए खुद को एक शिक्षक बताता था, जबकि सुरक्षा एजेंसियां उसे आतंकी गतिविधियों से जुड़ा मानती थीं। हमजा का नाम पुलवामा हमले की साजिश रचने वालों में लिया जाता रहा है।

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।

अब हमजा बुरहान की मौत की खबर को पुलवामा हमले के बदले के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, हमलावरों की पहचान भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

TOP

You cannot copy content of this page