वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र अहमद नगर बजरडीहा के रहने साड़ी कारोबारी मोहम्मद सलमान बीते साल 27 दिसंबर सुंदरपुर एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए गए थे। वहां मौजूद एक आदमी धोखेबाजी करके उनके डेविड कार्ड को किसी कार्ड से बदल लिया।एटीएम के बाहर आने के महज पांच मिनट के भीतर उनके खाता से 94608.56 रुपए उड़ा दिया। पुलिस ने मोहम्मद सलमान की शिकायत पर केस दर्ज किया।
