हरहुआ चौराहे पर पुलिस ने गलत दिशा में चलने वाले वाहनों को रोका, लगाया गया बैनर होर्डिंग

वाराणसी -(काशीवार्ता)-पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी द्वारा हरहुआ पंचकोशी चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। गलत दिशा में जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए चौराहे पर बैनर और होर्डिंग लगाए गए। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि वे अपनी लेन में चलें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को समझाकर सही दिशा में भेजा गया। मौके पर हरहुआ चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी, सीसी टीम प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, उप निरीक्षक रवि कुमार, कांस्टेबल राकेश सरोज, कांस्टेबल विवेक सिंह, अभिषेक शाही समेत पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि चौराहे पर गलत दिशा से वाहन आने की शिकायत लगातार मिल रही थी।

TOP

You cannot copy content of this page