भीषण गर्मी का असर: अस्सी घाट पर पसरा सन्नाटा

वाराणसी में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी का असर अब जनजीवन के साथ धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। विश्व प्रसिद्ध पर मंगलवार दोपहर सन्नाटा पसरा नजर आया। आम दिनों में पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से गुलजार रहने वाला घाट तेज धूप और लू के चलते लगभग खाली दिखाई दिया।

दोपहर के समय तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। नाव संचालकों और दुकानदारों का कहना है कि गर्मी की वजह से घाट पर आने वालों की संख्या में भारी कमी आई है, जिससे उनके रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

TOP

You cannot copy content of this page