ऑटो में छूटा लाखों का बैग कैंट पुलिस ने लौटाया

वाराणसी के क्षेत्र में ऑटो में छूटा लाखों रुपये के जेवरात और नकदी से भरा बैग कैंट थाना पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बरामद हो गया। पुलिस ने बैग उसके मालिक को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार 14 मई की शाम अभिषेक मिश्रा की मां सरोज मिश्रा ऑटो से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में करीब छह लाख रुपये के जेवरात, पांच हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। बैग गायब होने के बाद परिवार काफी परेशान हो गया और मामले की सूचना कैंट थाने में दी गई।

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के निर्देश पर उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ऑटो की पहचान कर शनिवार को चालक को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद बैग समेत सभी सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पूरा सामान अभिषेक मिश्रा को सुपुर्द कर दिया। सामान सुरक्षित वापस मिलने पर परिवार ने कैंट पुलिस और कमिश्नरेट पुलिस की सराहना की।

TOP

You cannot copy content of this page