
रोहनिया।अपनादल’ एस’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने विधानसभा रोहनिया में प्रत्येक घरो के ऊपर झंडा व नेम प्लेट लगाओ अभियान का शुभारंभ किया।इस कड़ी में विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जोन अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम पटेल, जोन अध्यक्ष दिनेश पटेल, जोन अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ,जोन अध्यक्ष आदर्श पटेल के घर जाकर नेम प्लेट व झंडा लगाने का शुभारंभ किया। ऐसा करने से पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो में उत्साह बड़ा है। इससे संगठन सशक्त व मजबूत होगा। विधायक का कहना है कि इस प्रकार का कार्यक्रम विधानसभा में बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी परिक्षेत्र डॉ नरेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, जिला महासचिव श्याम बली पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जोन अध्यक्ष डॉ प्रेम, जन अध्यक्षआदर्श, जोन अध्यक्ष दिनेशपटेल, जोन अध्यक्ष चंद्रशेखर, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल, जिला युवा मंच मीडिया प्रभारी शुभम मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
