बरेका मजदूर संघ का ऐलान: बोनस सीलिंग बढ़ाने और एरियर भुगतान के लिए 28 अक्टूबर को सौंपेंगे ज्ञापन

लोकोमोटिव उत्पादन लक्ष्य में कमी समेत तीन प्रमुख मुद्दों पर उठी आवाज, विरोध सप्ताह मनाकर रेल मंत्रालय तक पहुंचाएंगे मांगें

वाराणसी, 23 अक्टूबर। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में लोकोमोटिव उत्पादन लक्ष्य में कमी और बोनस संबंधी मांगों को लेकर बी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ ने आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है। भारतीय रेलवे मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ की आवश्यक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद 28 अक्टूबर 2026 को महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया गया। संघ ने अपनी मांगों को रेल मंत्रालय तक पहुंचाने की भी रणनीति बनाई है।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बरेका के लोकोमोटिव उत्पादन लक्ष्य में कथित रूप से भारी कमी, पीएलबी (उत्पादकता आधारित बोनस) की सीलिंग 7,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये करने तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस के एरियर का भुगतान कराने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

संघ ने इन मांगों को लेकर विरोध सप्ताह मनाने का निर्णय लिया। इसके तहत 28 अक्टूबर को महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके।

बैठक का संचालन संघ के महामंत्री राकेश कुमार पाण्डेय ने किया। अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रस्तावित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय रेलवे मजदूर संघ के संगठन मंत्री राधा बल्लभ, अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्रा, श्याम मोहन तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, शशांक शेखर मिश्र, अरविंद चौबे, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, अखिलेश राय, राघवेंद्र शुक्ला, सतीश पाठक, शशि भूषण सिंह, संजय कुमार, विंध्याचल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी यादव, जय प्रकाश विश्वकर्मा, रंग बहादुर यादव, यशवंत तिवारी, भारत भूषण, आनंद राय, हिमांशु रंजन, संदीप तिवारी, मोनू सिंह, संजय दास, अबोध कुमार, गौरीश कुमार और अविनाश पाठक सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page