सेंट मेरिज स्कूल में दूसरे दिन भी तेंदुए की तलाश, सर्च ऑपरेशन पर उठाए सवाल!

वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मैरी स्कूल परिसर में तेंदुए जैसी वन्यजीव की मौजूदगी की सूचना के बाद दूसरे दिन भी तलाश अभियान जारी रहा। वन विभाग और छावनी परिषद की टीम को सफलता नहीं मिली। रात में भी वन विभाग की टीम स्कूल परिसर में तैनात रही। वहीं, स्थानीय लोगों ने छावनी क्षेत्र के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाए जाने के दावे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घनी झाड़ियों वाले बंगला नंबर 42, 43 और 49 में कोई सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में भय बना हुआ है।

वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि छावनी परिषद के कर्मचारियों के साथ छावनी क्षेत्र के कई संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन वन्यजीव का पता नहीं चल सका। दूसरे दिन भी तलाश जारी रहने के बाद रात में टीम को स्कूल परिसर में लगाया गया।
उधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग ने जिन संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाने की बात कही है, वहां वास्तव में सर्च ऑपरेशन नहीं हुआ। उनका कहना है कि घनी झाड़ियों वाले बंगला नंबर 42, 43 61 नम्बर में तलाशी नहीं ली गई। ऐसे में वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं, स्कूल प्रबंधन और छावनी परिषद की ओर से दूसरे दिन भी इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

TOP

You cannot copy content of this page