उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
वाराणसी(काशीवार्ता): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान सर्किट हाउस में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।…
