गंगा स्नान के लिए साथियों के साथ आया युवक गंगा में डूबा

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला स्थित चेतसिंह घाट के सामने गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से मोहम्मद इकलाख 24 वर्षीय डूब गया। उसके साथ स्नान कर रहे उसके साथियों ने शोर मचाया लेकिन तब तक इकलाख गहरे पानी समा गया था। सूचना पर जल पुलिस एनडीआरएफ मौके पर उसकी तलाश में जुट गई। अंधेरा होने के कारण उसका सुराग नहीं मिला। बजरडीहा के मुर्गियां टोला का रहने वाला मोहम्मद इकबाल के तीन बच्चे है। सूचना पर परिजन मौके पहुंची। इकलाख अपने पड़ोस में रहने वाले तीन साथियों के साथ बृहस्पतिवार देर शाम को चेतसिंह घाट पहुंचा था।

TOP

You cannot copy content of this page