वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया खोजवा का रहने वाला आनन्ददीप कुमार सोनकर बुधवार की रात 10 बजे आनंदमयी घाट पर बैठा था। उसी समय मोनू साहनी अपने दो तीन साथियों के साथ पहुंचा।बिना कारण गाली देते हुए मोनू अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई करने लगा।पिटाई करने के बाद जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने आनंददीप को धक्का देकर गंगा नदी में गिरा दिया।काफी प्रयास करके आनन्ददीप ने किसी तरह अपनी जान बचाई।हमले में पीड़ित को हाथ गला आँख के नीचे गंभीर चोटें आईं हैं।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोनू और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
