किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त फिरोजाबाद से गिरफ्तार

वाराणसी -थाना रोहनियां पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त प्रशांत नायक को फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। 9 मई 2026 को वादी ने शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री स्कूल के लिए घर से निकली और वापस नहीं आई। थाना रोहनियां में बीएनएस की धारा 137(2), 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सर्विलांस सेल की मदद से सीडीआर और लोकेशन के आधार पर टीम फिरोजाबाद पहुंची। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में कार्रवाई की गई। 18 मई 2026 को शाम करीब 7.20 बजे ग्राम कल्याणगढी, थाना एका, जनपद फिरोजाबाद से 19 वर्षीय अभियुक्त प्रशांत नायक पुत्र झार सिंह, निवासी जफारा थाना जसराना, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने पीड़िता को बरामद कर लिया। विवेचना उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह कर रहे हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

TOP

You cannot copy content of this page