केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,पांच आरोपी गिरफ्तार

सारनाथ,वाराणसी, स्थानीय थाना पुलिस ने केबल तार चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय/स्थानीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के पैसों में से बचे १४,५०० रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आनंद कुमार (२५ वर्ष), श्लोक कुमार (२६वर्ष), अजय कुमार बिन्द (१९वर्ष) (तीनों निवासी- हरपुर भैरौनाथ, थाना मिर्जामुराद) तथा रितेश पटेल (२३वर्ष) एवं विक्की गुप्ता (१९ वर्ष) (दोनों निवासी- थाना राजातालाब, वाराणसी) के रूप में हुई है। इन सभी मंगलवार की सुबह सोना तालाब स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते कल, १८मई को पीड़ित (वादी मुकदमा) ने सारनाथ थाने में तहरीर दी थी कि सोना तालाब स्थित स्टोर से अज्ञात चोरों द्वारा एक ड्रम, जिसमें लगभग ५०० मीटर एबीसी केबल वायर लिपटा हुआ था, चोरी कर लिया गया है। इस शिकायत के आधार पर सारनाथ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर सोना तालाब स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास से एबीसी केबल का बण्डल चोरी किया था। इसके बाद चोरी के माल को गाड़ी में लादकर अपने ही एक साथी विक्की गुप्ता को बेच दिया था। केबल बेचने से मिले पैसों को उन्होंने अपनी जरूरतों में खर्च कर दिया और जो पैसे बचे थे (१४,५०० रुपये), उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गिरफ्तारी करने वाले टीम में सारनाथ थाना प्रभारी (थानाध्यक्ष) पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अमरजीत कुमार, उ०नि० अनुज कुमार, उ०नि० मुकेश पाल, उ०नि० रामअजोर, हेड कांस्टेबल लल्लन यादव, कांस्टेबल सुरेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी, रमन कुमार और संजय चौधरी सम्मिलित थे।

TOP

You cannot copy content of this page