बरेका में शिक्षक दिवस पर संगोष्ठी, शिक्षकों के योगदान को किया नमन

वाराणसी(काशीवार्ता)। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान बरेका में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान सचिव आलोक कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि मजदूर संघ के महामंत्री राकेश पांडेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में श्याम मोहन तिवारी, अखिलेश कुमार, रमेश सिंह जैसल और आनंद राय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि राकेश पांडेय ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक व्यक्तित्व, विश्वास और कौशल को निखारने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन गुरु-शिष्य संबंधों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान उप सचिव अरविंद तिवारी ने किया। अंत में पुस्तकालय सचिव आनंद राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में नागरिक एवं संस्थान से जुड़े लोग मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page