वाराणसी -(काशीवार्ता)- सोशल मीडिया पर इन दिनों गंगा घाटों को रात में बंद किए जाने और आवाजाही रोकने की खबर तेजी से वायरल हो रही थी। इस मामले में काशी जोन के डीसीपी ने स्पष्ट बयान जारी कर इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी के किसी भी गंगा घाट पर रात में बंदी लागू नहीं की गई है और श्रद्धालुओं व आम लोगों की आवाजाही पहले की तरह जारी है। पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।
डीसीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें, ताकि शहर में भ्रम और अफवाह का माहौल न बने।
