पुलिसकर्मियों को मिला आग से निपटने का प्रशिक्षण, फायर ब्रिगेड टीम ने सिखाई बचाव की तकनीक

वाराणसी।आग लगने की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य को बेहतर बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को फायर सेफ्टी और रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया गया। फायर ब्रिगेड के डीजी के निर्देश पर प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों को आग से निपटने के तौर-तरीके सिखाए जा रहे हैं।आपात स्थिति में पुलिसकर्मी सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं, इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें आग से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड के महानिदेशक (डीजी) के निर्देश के क्रम में
मंडुवाडीह थाना की टीम को
भेलूपुर फायर स्टेशन की टीम द्वारा एक विशेष कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को अग्निशामक यंत्रों के इस्तेमाल और राहत-बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

दी जा रही फायर सेफ्टी की जानकारी

मंडुवाडीह चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजी के निर्देश पर प्रदेशभर के थानों, चौकियों और डायल 112 वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस वर्कशॉप के जरिए पुलिसकर्मियों को यह सिखाया जा रहा है कि अचानक आग लगने की घटना पर तुरंत और प्रभावी ढंग से कैसे नियंत्रण पाया जाए, फायर सिलेंडर का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए और यदि कोई व्यक्ति धुएं या आग में फंस जाए, तो उसे सुरक्षित बाहर कैसे निकाला जाए।

दिया गया लाइव डेमो

प्रशिक्षण के दौरान फायर टीम ने मंडुवाडीह थाना परिसर के पीछे मौके पर ही लाइव डेमो करके दिखाया कि शुरुआती स्तर की छोटी आग को तुरंत कैसे बुझाया जा सकता है और सिलेंडर को चलाने का सही तरीका क्या होता है। मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि यह वर्कशॉप हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है। इस दौरान प्रमुख रूप से मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा,मंडुवाडीह चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार,मड़ौली चौकी इंचार्ज रामकुमार पांडेय,लहरतारा चौकी इंचार्ज प्रवीण सचान संग थाने के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page